Viral Wedding Card: शादी के कार्ड में गजब कारनामा, लड़की के नाम के साथ लिखा ‘TRE-4 Applicant’ और लड़का ‘अकाउंटेंट’

Viral Wedding Card: बिहार में कई बार अजब-गजब कारनामा देखने के लिए मिल ही जाता है. ऐसे में अब एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है. उस शादी के कार्ड को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.
Viral Wedding Card: बिहार में एक बार फिर से अजब-गजब कारनामा देखने के लिए मिला है. इस बार एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग अपनी हंसी तक नहीं रोक पा रहे हैं. साथ ही लोग इसे अपने रिश्तेदारों के साथ शेयर भी कर रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शादी का कार्ड शिक्षक अभ्यर्थी का है. कार्ड में लड़की ने खुद को टीआरई-4 का अभ्यर्थी बताया है.
खूब वायरल हो रहा शादी का कार्ड
वायरल हो रहे शादी के कार्ड में साफ देखा जा सकता है कि, लड़की के बारे में उसे टीआरई-4 का अभ्यर्थी बताया गया. यानी कि वह अभी शिक्षक बनी नहीं हैं लेकिन आवेदन किया है. तो वहीं, दूसरी ओर लड़का को ‘अकाउंटेंट प्राइवेट लिमिटेड’ लिखा है. लोग शादी के कार्ड को देखकर खूब हंस रहे हैं. याद दिला दें कि, कुछ दिन पहले एक और शादी का कार्ड वायरल हुआ था. उस कार्ड में लिखा था, ‘बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड’. दुल्हन का नाम आयुष्मती कुमारी लिखा था.
कार्ड को शेयर कर खूब ले रहे मजे
वहीं, किसी ने जान बूझकर इस तरह का कार्ड बनाकर वायरल किया है या फिर सही है यह तो पता नहीं लेकिन कार्ड पर डेट का जिक्र सही जरूर किया गया है. वायरल कार्ड में लिखा गया है कि, 6 मई दिन मंगलवार को मटकोर और मेहंदी है. 7 मई दिन बुधवार को शादी है. बता दें कि, लोग जमकर कार्ड को लेकर मजे ले रहे हैं. बता दें कि, बिहार में इस तरह के कारनामे अक्सर सामने आते हैं. ऐसे में ये वाला शादी का कार्ड खूब वायरल हो रहा है.
Also Read: Cylinder Blast: मातम में बदली शादी की खुशियां, जबरदस्त धमाके में लाखों की संपत्ति खाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










