बिहार के इन 11 जिलों में आज होगी भारी बारिश, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में मौसम इन दिनों खुशनुमा बना हुआ है. दिनभर बादल छाए रहने के साथ-साथ रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला भी जारी है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. जबकि शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गयाजी और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया. इन जिलों में भी तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना है. साथ ही हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम बिगड़ा रह सकता है. इसी तरह से रुक-रुककर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकतीं हैं. उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में तो बारिश लगातार हो रही. लेकिन अब दक्षिण और मध्य बिहार में भी पूरी तरह मॉनसून वाली बारिश का असर देखने के लिए मिलेगा. इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट होने की भी संभावना है.
बिहार में मॉनसून एक्टिव होने की वजह
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक मानसून ट्रफ एक दबाव के रूप में बना हुआ है. इनके प्रभाव से शहर के अलग-अलग हिस्सों हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
पटना में मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 24 घंटे के दौरान पटना और आस-पास के इलाके में बारिश की संभावना है. शहर में शनिवार रात इस सीजन का सर्वाधिक वर्षा 32.6 मिमी दर्ज किया गया. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Also Read: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










