पटना-वाया और मोतिहारी-गोरखपुर के लिए इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने तय कर दी तिथि
Vande Bharat Train
Vande Bharat Train: पटना और गोरखपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन 20 जून से शुरू हो जाएगी. वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से पटना, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज और बेतिया के यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद होगी.
Vande Bharat Train: गोरखपुर-पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर तिथि तय हो गयी है. आगमी 20 जून से गोरखपुर वाया बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते पटना के लिए वंदे भारत चलेगी. जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जाने की संभावना है. हालांकि रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत के परिचान को लेकर समय सारणी तय होने की पुष्टि नहीं की है. बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का गोरखपुर से पटना के बीच आठ स्टेशनों पर ठहराव की संभावना है.
इन स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जिन रेलवे स्टेशनों पर होगा, इनमें सिसवा बाजार स्टेशन, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर जं, हाजीपुर, पाटलीपुत्र व पटना जक्शन निर्धारित है. इसको लेकर जो सूचना वायरल हो रहा है, उसके अनुसार वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6 बजे खुलेगी और बापूधाम मोतिहारी 9.07 बजे पहुचेगी. यह ट्रेन पटना जक्शन दिन के 12 बजे पहुंचेगी.
वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर अधिसूचना जारी
वहीं पटना जक्शन से कुछ घंटा के अंतराल के बाद गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी. रेलवे जोन हाजीपुर के जन संपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने पूछने पर बताया कि गोरखपुर-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है. कहा कि रेलवे बोर्ड से ट्रेन के परिचालन को लेकर टाइम टेबल अभी जारी नहीं किया गया है.
Also Read: Flood in bihar: बिहार के बागमती नदी में आयी बाढ़, पानी की तेज धार में बह गया पुल, आवागमन ठप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










