पटना: रूपसपुर कांड का वांछित नीरज उर्फ निखिल को स्टफ ने किया गिरफ्तार, 125 पुड़िया स्मैक जब्त
सांकेतिक तस्वीर
बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपसपुर कांड के वांछित अपराधी नीरज कुमार उर्फ निखिल और उसके साथी बाबर खान को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 125 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है, जो पटना के नशे के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार है.
बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपसपुर थाना कांड संख्या 535/26 के वांछित अपराधी नीरज कुमार उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई में उसके सहयोगी बाबर खान उर्फ फैयाज खान को भी दबोचा गया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से 125 पुड़िया स्मैक बरामद की है. इस गिरफ्तारी को पटना में चल रहे नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है.
कदमकुआं में गुप्त सूचना पर छापेमारी
एसटीएफ को दोनों आरोपियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर टीम ने कदमकुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया.
रूपसपुर कांड में लंबे समय से थे फरार
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी रूपसपुर थाना कांड संख्या 535/26 में काफी समय से फरार चल रहे थे. उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी. आखिरकार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
अलग-अलग जिलों के रहने वाले आरोपी
गिरफ्तार मुख्य आरोपी नीरज कुमार उर्फ निखिल नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित रामचंद्रपुर इलाके का निवासी है. वहीं दूसरा आरोपी बाबर खान उर्फ फैयाज खान पटना के राजा बाजार स्थित जीव कॉलोनी का रहने वाला है. दोनों मिलकर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.
लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नीरज उर्फ निखिल का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और गंभीर है. उसके खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और स्नैचिंग समेत कुल 28 मामले दर्ज हैं. वहीं बाबर खान के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.
पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव
गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. एसटीएफ अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. फिलहाल दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की जांच जारी है.
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नशा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










