Flood in bihar: बिहार के बागमती नदी में आयी बाढ़, पानी की तेज धार में बह गया पुल, आवागमन ठप
बागमती नदी में बाढ़ (फाइल फोटो)
Flood in bihar: नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार की कई नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. खासकर मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि जलस्तर नियंत्रित है, लेकिन इस बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
Flood in bihar: बिहार के बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड स्थित मधुबन प्रताप गांव में बागमती नदी पर बना चचरी पुल देखते ही देखते तेज बहाव में बह गया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बिहार में लोग बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से परेशान है. इधर, नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण बागमती नदी में बाढ़ आ गयी है. इसका असर मुजफ्फरपुर जिले के नदी किनारे बसे इलाकों में देखने को मिल रहा है.
पानी की तेज धारा में बह गया चचरी पुल
औराई प्रखंड के मधुबन प्रताप गांव में ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित चचरी पुल कुछ ही मिनटों में नदी के तेज बहाव में बह गया. यह पुल स्थानीय लोगों द्वारा चंदा जुटाकर बनाया गया था, जो हर साल बाढ़ के कारण बह जाता है. इस पुल को ग्रामीणों की ‘लाइफलाइन’ कहा जाता था, जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आना-जाना करते थे. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है.
तेजी से बढ़ रहा बागमती नदी का जलस्तर
बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. देखते ही देखते पानी की धार इतनी तेज हो गई कि पुल बह गया. यह हर साल की कहानी है, जब ग्रामीण चंदा कर पुल बनाते हैं, लेकिन हर बार यह बागमती नदी की भेंट चढ़ जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल के निर्माण की मांग की है. इधर, अचानक बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. नदी खतरे की स्थिति में नहीं है, लेकिन बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जा रही है.
Also Read: Bihar Monsoon: बिगड़ रही मानसून ट्रफ लाइन की चाल, IMD ने बताया क्यों बारिश से वंचित हो रहा बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










