मुजफ्फरपुर में हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल की लूट, विरोध करने पर की मारपीट
हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल की लूट, विरोध करने पर की मारपीट (AI PHOTO)
मुजफ्फरपुर के बोचहां में हथियारबंद बदमाशों ने एक कर्मी से बाइक और मोबाइल लूटा। विरोध करने पर की मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Bike Mobile Loot: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कटरा-मझौली मुख्य मार्ग पर बिहार सरकार भवन के समीप देर शाम अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मी से उसकी बाइक और मोबाइल लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की और आसानी से फरार हो गए.
काम से घर लौट रहे कर्मी को बनाया निशाना
पीड़ित की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मादापुर गांव निवासी रंजीत राजा के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. पीड़ित ने बताया कि वह भूसरा चौक पर बिजली का कार्य पूरा कर अपने घर लौट रहा था.
- रुकने का स्थान: कटरा-मझौली मुख्य मार्ग पर बिहार सरकार भवन के समीप यह घटना घटी.
- वारदात का तरीका: बाइक सवार दो युवकों ने हथियार दिखाकर उसे रोका और उसकी बाइक व मोबाइल छीन लिया.
- पुलिस कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्राथमिकी दर्ज, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. पुलिस के अनुसार, घटना देर शाम की है और मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए जांच अभियान तेज कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें... शहर में मोबाइल तो गांवों में नशे की लत पति-पत्नी के रिश्तों में घोल रही कड़वाहट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रभूषण कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










