गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जिला प्रशासन की अनोखी पहल, अब वरीय अधिकारी गोद लेंगे स्कूल

Updated:
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है. अब वरीय अधिकारी स्कूलों को गोद लेंगे और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखेंगे. इस बैठक में जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

District Education Department: विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. समाहरणालय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की जिला-स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने यह बात कही. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध रहने का कड़ा निर्देश दिया. डीएम ने अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और बच्चों व अभिभावकों से संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने के लिए कहा.

शैक्षणिक सुधार के लिए नई पहल और उपलब्धियां

शैक्षणिक वातावरण में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने एक नई पहल की घोषणा की. इसके तहत जिले के वरीय अधिकारी एक-एक विद्यालय को गोद लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थियों को सरकार के नियमानुसार उत्कृष्ट सुविधाएं मिल रही हैं. डीएम ने चेतावनी दी कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे स्वयं औचक निरीक्षण करेंगे और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में यह भी बताया गया कि प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग में जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है और इंस्पायर अवार्ड-मानक में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है. अपार आईडी सृजन में भी जिला पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर है.

मॉडल स्कूलों का संचालन और छात्राओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण

जिलाधिकारी ने जिले में संचालित 17 मॉडल स्कूलों की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया. साथ ही प्रोत्साहन योजनाओं के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने की हिदायत दी. डीईओ ने बताया कि 414 विद्यालयों की 22,005 छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है. इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी लैब, पीएम पोषण योजना और साइकिल योजना की भी समीक्षा की गई.

यह भी पढ़ें...बोरे में बंद कर बच्ची को फेंक गये घरवाले, गोद लेने को लगी होड़, नवजात की मौत



विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन