पटना: हावड़ा में बड़ी लूट की साजिश नाकाम, बिहार STF और बंगाल पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार
बरामद हथियार
बिहार एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने हावड़ा में एक बड़ी लूट की साजिश को नाकाम कर दिया है. छह आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.
Big Loot Conspiracy Foiled in Howrah: बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हावड़ा जिले के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में प्रस्तावित लूट की बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया. संयुक्त टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त छापेमारी
एसटीएफ के अनुसार पांच अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा जिले के संकरैल थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान सारण और नालंदा जिले के रहने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
व्यावसायिक प्रतिष्ठान में लूट की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर पूरी साजिश को विफल कर दिया.
हथियार और कारतूस बरामद
संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में संकरैल थाना (हावड़ा) में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










