पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वैशाली सीसी ने भंवर पोखर सीसी को हराया

Updated at : 15 Jun 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वैशाली सीसी ने भंवर पोखर सीसी को हराया

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को वैशाली सीसी, कदमकुआं सीसी व एफसीआई ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को वैशाली सीसी, कदमकुआं सीसी व एफसीआई ने जीत हासिल की. खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गये मैच में वैशाली सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 33.4 ओवर में 230 रन बनाये. जवाब में भंवर पोखर सीसी की टीम 29.2 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गयी. जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गये मैच में कदमकुआं सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवर में 184 रन बनाये. जवाब में मालसलामी इलेवन की टीम 26 ओवर में 135 रन बना कर ढेर हो गयी. मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गये लीग के मैच में एफसीआइ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 28 ओवर में 8 विकेट पर 277 रन बनाये. जवाब में वाइएसी सिटी की टीम 17.4 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन