कैंपस : यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 14 जुलाई को

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गयी है. यूपीएससी सीएमएस का शेड्यूल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं.
संवाददाता, पटना यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गयी है. यूपीएससी सीएमएस का शेड्यूल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं. 14 जुलाई को पेपर-1 सामान्य चिकित्सा और बाल चिकित्सा की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी, वहीं, दूसरी पाली में पेपर-2 सर्जरी गाइनेकोलॉजिस्ट और ऑब्स्ट्रेटिक्स सामाजिक चिकित्सा की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे तक चलेगी. सीएमएस की इस भर्ती के जरिये सरकारी विभागों में कुल 827 मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति की जायेगी. परीक्षा दो चरणों में होगी. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू. लिखित परीक्षा में दोनों विषयों के अंक 250-250 होंगे. ऐसे में कुल मिलाकर 500 अंकों में से उम्मीदवारों की परीक्षा पेपरों का पूरा मूल्यांकन किया जायेगा. लिखित परीक्षा क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




