महंगाई कम करने के लिए लालू ने दिया नुस्खा: कहा- एनडीए हटाओ, महंगाई घटाओ
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jul 2021 4:33 PM
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने महंगाई कम करने को लेकर रविवार को एक नुस्खा शेयर किया है. उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि ' महंगाई कम करना का नुस्खा दे रहा हूं. एनडीए हटाओ, महंगाई घटाओ '.
पटना. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने महंगाई कम करने को लेकर रविवार को एक नुस्खा शेयर किया है. उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि ‘ महंगाई कम करना का नुस्खा दे रहा हूं. एनडीए हटाओ, महंगाई घटाओ ‘.
दरअसल, राजद 18 और 19 जुलाई को बिहार में महंगाई के खिलाफ अपना आंदोलन कर रही है. महंगाई को लेकर राजद केन्द्र सरकार के साथ ही साथ नीतीश सरकार को भी जिम्मेदार माना है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि- रिकॉर्ड ही नहीं, तो कैसा शासन ? नीतीश राज यानी रिकॉर्डतोड़ महंगाई का शासन. बढ़ती महंगाई पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने गरीब लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है, लेकिन सत्ताधारी दलों को इसकी कोई फिक्र नहीं है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत ने आग में घी का काम कर रहा है.
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल, गैस सहित रसोई की तमाम चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी कर गरीबों का कमर तोड़ दिया है. कोरोना काल में एक तरफ हजारों लोगों की नौकरी चली गई, वहीं दूसरी ओर कॉरपोरेट घरानों की तिजोरी भरने में केंद्र की एनडीए सरकार अपना समर्थन दे रही है.
इधर, जदयू ने महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन को दिखावा करार दिया. जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने राजद के प्रदर्शन को रस्म अदायगी बताया. उन्होंने कहा कि जनता से विपक्ष की भूमिका से क्या मतलब है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. उनको मुद्दे को मुद्दा की तरह लेना चाहिए. वे पहले आराम करते हैं और फिर रस्म अदायगी के लिए प्रदर्शन करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










