ePaper

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल 27 को पटना आयेंगे

Updated at : 25 Apr 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल 27 को पटना आयेंगे

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 27 अप्रैल को पटना आयेंगे. श्री मेघवाल पटना के मिलर हाइस्कूल में भाजपा द्वारा चल रहे डाॅ भीमराव आंबेडकर अभियान समारोह को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

पटना. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 27 अप्रैल को पटना आयेंगे. श्री मेघवाल पटना के मिलर हाइस्कूल में भाजपा द्वारा चल रहे डाॅ भीमराव आंबेडकर अभियान समारोह को संबोधित करेंगे. डाॅ आंबेडकर सम्मान अभियान बिहार के सभी जिलों मे होना है. इसी के तहत शुक्रवार को नवादा में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया सभा को संबोधित करेंगे.भाजपा देश स्तर पर 14 अप्रैल से आंबेडकर सम्मान अभियान मना रही है. अधिकतम जिलों में यह कार्यक्रम हो चुका है और बचे हुए जिलों मे महीने के अंत तक हो जायेगा.यह जानकारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन