ePaper

आइआइटी पटना की दो टीमों ने अमेजन एमएल चैलेंज में हासिल किया पांचवां और 24वां रैंक

Updated at : 25 Oct 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
आइआइटी पटना की दो टीमों ने अमेजन एमएल चैलेंज में हासिल किया पांचवां और 24वां रैंक

आइआइटी पटना के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से संस्थान का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

आइआइटी पटना के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से संस्थान का नाम रोशन किया है. अमेजन एमएल चैलेंज 2025 में संस्थान की दो टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां और 24वां रैंक हासिल किया है. टीम टेस्ट डेटा ने शानदार प्रदर्शन कर पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम एपेक्स ने 24वां स्थान हासिल किया है. दोनों टीमों का शीर्ष 50 में शामिल होना आइआइटी पटना के लिए गर्व की बात है. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की 82 हजार से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया था. टीम की इस सफलता पर आइआइटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में बढ़ती शोध क्षमता को दर्शाती है. उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और नवाचार की सराहना की. संस्थान के डीन प्रशासन प्रो एके ठाकुर, एसोसिएट डीन डॉ एनके तोमर समेत अन्य संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने भी छात्रों को बधाई दी. अमेजन एमएल चैलेंज दो चरणों वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसमें इंजीनियरिंग के छात्र अमेजन के असली डेटा सेट्स पर काम कर नवाचारी समाधान तैयार करते हैं. यह प्रतियोगिता उन पीएचडी, एमटेक, एमएस, बीइ और बीटेक विद्यार्थियों के लिए थी, जो 2026 या 2027 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले हैं. प्रतियोगिता में शीर्ष 3 टीमों को नकद पुरस्कार, शीर्ष 10 टीमों को प्रमाणपत्र व उपहार, और शीर्ष 50 टीमों को अमेजन में अप्लाइड साइंटिस्ट इंटर्न पद के लिए प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू का अवसर प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन