गौरीचक में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 12:29 AM
फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना का महमदा गांव बीते शनिवार की देर रात दो पड़ोसियों के बीच हुए प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद ने तांडव का रूप ले लिया.
फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना का महमदा गांव बीते शनिवार की देर रात दो पड़ोसियों के बीच हुए प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद ने तांडव का रूप ले लिया. दबंग पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के घर में घुसकर जमकर मारपीट करते हुए एक महिला समेत आधार दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इतना नहीं पूरे घर में और संपत्ति में आग लगा दी. दबंगों ने घर में आग लगाने के बाद बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया था. हालांकि गांव वालों के जमा होने के बाद दबंग वहां से भागे और घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बतायी जा रही है. फिलहाल दोनों पक्षों से थाने में आवेदन दिया गया है. गांव में हालात तन पूर्ण बने हुए हैं. इस मामले को सुलझाने के लिए गौरीचक थानाध्यक्ष अमित कुमार दलबल के साथ गांव में लगातार कैंप किये हुए हैं.
पुलिस के मुताबिक हरि पासवान और चंद्रकला देवी के परिवार के बीच विवाद चल रहा है. हरी पासवान के परिजन रंजीत पासवान कालीचरण सुदर्शन कुणाल समेत कई लोग जख्मी हैं. एक महिला भी घायल है. बताया जाता है कि हरि पासवान की घर की एक लड़की को चंद्रकला देवी के घर के लड़के से प्यार मोहब्बत था. जिसमें लड़का-लड़की फरार हो गये थे. इस मामले को बाद में चला लिया गया और दोनों गांव वापस लौट के इधर लड़के वाले लड़के को अपने घर में जबरन रखने पर दबाव बनाए हुए थे. जबकि लड़की वाले उसे परिवार से बेटी की शादी नहीं करना चाह रहे हैं जिसको लेकर बराबर विवाद की स्थिति थी. शनिवार के दिन रात विवाद गहरा गया और दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे से मारपीट होने लगी. लड़के वालों की तरफ से दर्जन भर हथियार बंद लोग लड़की वाले पक्ष के घर में घुस गये और महिलाओं पुरुषों को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद घर में सबको बंधक बनाकर आग लगा दिया गया. घर में रखा अनाज कपड़ा रुपया और सारा संपत्ति जलकर राख हो गयी. घर के सारे फर्नीचर और यहां तक मवेशियों के चारा और मवेशी रखने वाली झोंपड़ियां भी जलकर राख हो गयी. पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर गांव वाले जमा हुए तब दबंग वहां से हटे और घायल अवस्था में वहां पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. तिरुपति का कहना है कि लड़के के पक्ष वाले उनकी बेटी को जबरन अपने घर में रखना चाहते हैं इसका विरोध करने पर मारपीट ही नहीं की गयी जबकि पूरे घर वालों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. मारपीट करने एवं घर में आग लगने वाले सभी लोग फरार हो गये हैं.
गौरीचक थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हरि पासवान और चंद्रकला देवी के परिवार वालों के बीच मारपीट हुई है. मारपीट के दौरान घर में आग लगा दी गयी कई लोग जल गये हैं. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में प्रेम प्रसंग को लेकर भी पहले विवाद हुआ था. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










