फतुहा.स्नान करने गयी दो बच्चियों की गंगा में डूबने से मौत,शव बरामद

फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह घाट पर शुक्रवार को गंगा में स्नान करने के क्रम में दो किशोरी नदी की तेज धारा में डूब गयी.
कच्ची दरगाह घाट पर घटना, परिजन के साथ गयी थी स्नान करने फतुहा. फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह घाट पर शुक्रवार को गंगा में स्नान करने के क्रम में दो किशोरी नदी की तेज धारा में डूब गयी. सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व तत्काल इस बात की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम के साथ ही फतुहा के अंचलाधिकारी मुकेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे. एसडीआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों का शव बरामद कर लिया. मृतक किशोरी की पहचान वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर गांव निवासी दिनेश राय की पुत्री 12 वर्षीय अंशु कुमारी एवं राजेन्द्र राय की पुत्री 9 वर्षीय निभा कुमारी के रूप में हुई. नदी थाना एवं अंचलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के सीमांकन के अनुसार गंगा में डूबने का इलाका वैशाली जिले के रुस्तम क्षेत्र अंतर्गत है. सूचना मिलते ही रुस्तमपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. इस संबंध में किसी स्वजन से घटना स्थल पर मुलाकात नहीं हो पायी. किशोरी किसी परिजन के साथ यहां गंगा स्नान करने आयी थी. इस बात की पुष्टि नदी थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी फतुहा ने भी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




