परिवहन विभाग ने वसूला 3683.59 करोड़ का राजस्व

Updated:
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने वसूला 3683.59 करोड़ का राजस्व

रिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है. 2023-24 में 3351 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली हुई है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है. 2023-24 में 3351 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली हुई है. विभागीय मंत्री शीला कुमारी ने कहा हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनाना है. सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि विभाग की 3684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली यह दर्शाती है कि परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम हो रही है. कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, डिजिटल भुगतान प्रणाली और त्वरित सेवाओं के माध्यम से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन