ePaper

खगड़िया: चलती ट्रेन में महिला ने महिला के साथ किया खेला, पढ़िए फिर क्या हुआ...

Updated at : 16 Apr 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया: चलती ट्रेन में महिला ने महिला के साथ किया खेला, पढ़िए फिर क्या हुआ...

ट्रेन

खगड़िया में चलती ट्रेन में महिला के साथ महिला ने ही खेला कर दिया. महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस में करवा दी है. पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

खगड़िया जिला में महिला ने ही महिला के साथ कांड कर दिया है. पीड़ित महिला को जब तक इस पूरा खेला का पता चलता इससे पहले ही खेला हो चुका था. लाचार पति ने अपनी पत्नी के साथ हुए खेला की शिकायत थाने में किया है. लेकिन, अभी तक पुलिस ने घटना में संलिप्त किसी को गिरफ्तान नहीं कर पायी है.

क्या है पूरा मामला

इन दिनों लगन का मौसम चल रहा है. इसको लेकर आम आदमी और महिलाओं का सफर बढ़ गया है. आमतौर पर महिलाएं शादी विवाह में जाती हैं तो वे अपने साथ खुद का आभूषण जरूर ले जाती है. इसपर ट्रेन और बसों में उनके साथ सफर करने वाले पॉकेटमारों की भी रहती है. लगन को लेकर आने जाने वालों पर वे विशेष नजर रखते हैं कि कौन महिला आभूषण लेकर यात्रा कर रही है. इसकी भनक मिलते ही वे सक्रिय हो जाते हैं.

ऐसा ही एक मामला खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया खुर्द की महिला चांदनी कुमारी के साथ घटित हुई है. चांदनी के अनुसार वे अपने ससुराल से मायके बेगूसराय जा रही थी. वे मायके एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थी. इसको लेकर उन्होंने अपने पर्स में आठ भर जेवर कुछ नकद रुपए लेकर जा रही थी. सुबह-सुबह वे पसराहा स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ा और जब वह खगड़िया पहुंची तो अपने पर्स में आभूषण न पाकर चकित हो गई.

चांदनी कुमारी के पति सोनू कुमार का कहना है कि चांदनी कुमारी ने अपने पति को बताया कि वह जब इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पसराहा स्टेशन पर चढ़ी थी तो उसके इर्द-गिर्द सिर्फ महिलाएं ही थी जो सट-सट कर उससे बात कर रही थी. चांदनी को आशंका है कि महिला पॉकेटमार ने ही पर्स में रखे आभूषण को गायब कर दिया. सोनू ने 139 पर कॉल करके गायब हुए आभूषण से रेलवे विभाग को अवगत करा दिया है.

ये भी पढ़ें.. मुकेश सहनी पर बीजेपी का गंभीर आरोप, कहा-‘चुनाव में टिकट बेचने का काम करती है VIP पार्टी’

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन