पटना में चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, टला बड़ा रेल हादसा, स्टेशन पर मचा हड़कंप

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Feb 2025 1:59 PM

विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Train Accident: पटना में बुधवार को बड़ा रेल हादसा टला. जब एनटीपीसी से आ रही एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई. इस घटना के बाद बाढ़ स्टेशन पर हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Train Accident: बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा रेल हादसा टला. जब एनटीपीसी से आ रही एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई. प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर कपलिंग हुक खुलने से मालगाड़ी के डिब्बे अलग हो गए. जिससे एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा.

इंजन के साथ आगे बढ़े कुछ डिब्बे

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कपलिंग हुक अचानक खुल जाने के कारण मालगाड़ी के कुछ डिब्बे इंजन के साथ करीब 100 मीटर आगे निकल गए. जबकि बाकी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर ही खड़े रह गए. यह देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई और राहत कार्य शुरू किया गया.

रेलवे कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रेन को फिर जोड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे गार्ड और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे. कर्मियों ने तुरंत दोनों हिस्सों को जोड़ने का काम शुरू किया और सफलतापूर्वक कपलिंग को फिर से जोड़ दिया. इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित बख्तियारपुर की ओर रवाना किया गया.

Also Read: बिहार के इस CISF जवान को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, गोली लगने के बाद भी दो आतंकियों को किया था ढेर

यात्री हुए परेशान, जांच के आदेश

घटना के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई. रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कपलिंग हुक तकनीकी खराबी के कारण खुला या इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया. जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना के बाद रेलवे ने सभी ट्रेनों की कपलिंग व्यवस्था की जांच तेज कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन