Traffic Challan: कार मालिक को भेजा हेलमेट नहीं पहनने का चालान, पटना में अजीबो-गरीब मामला...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Mar 2025 2:11 PM

विज्ञापन

Patna News (सांकेतिक तस्वीर)

Traffic Challan: पटना में ट्रैफिक पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक कार मालिक को बाइक सवार का बिना हेलमेट चालान भेज दिया गया. मामला बेउर थाना क्षेत्र का है, जहां सुप्रीम कोर्ट के वकील निखिल चंद्र जायसवाल ने इस गलती पर आपत्ति जताई.

विज्ञापन

Traffic Challan: पटना में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक कार मालिक को बिना हेलमेट बाइक सवार का चालान थमा दिया गया. यह चौंकाने वाली गलती तब उजागर हुई जब सुप्रीम कोर्ट के वकील निखिल चंद्र जायसवाल ने इस पर आपत्ति जताई.

कार की जगह मोटरसाइकिल का चालान!

मामला बेउर थाना क्षेत्र का है, जहां बेबी जायसवाल के नाम से पंजीकृत कार (BR01HE/3838) के खिलाफ 15 मार्च को ई-चालान जारी किया गया. जब कार मालिक को चालान का मैसेज मिला तो उन्होंने देखा कि चालान में एक मोटरसाइकिल की फोटो लगी थी. जिसमें पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के नजर आ रहा था. यह देखकर परिवार हैरान रह गया.

कार घर पर खड़ी थी, बाइक भी नहीं है

परिवार के मुखिया शिवनाथ प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चालान जारी होने की तारीख पर उनकी कार घर पर ही खड़ी थी. सबसे बड़ी बात यह है कि उनके पास कोई मोटरसाइकिल है ही नहीं, फिर यह चालान उनके नाम पर कैसे जारी हो गया? फोटो में दिख रहा वाहन नंबर भी उनकी कार से मेल नहीं खाता. परिवार ने तुरंत इस मामले की शिकायत यातायात विभाग से की.

Also Read: बिहार में फिल्मी दुनिया की नई उड़ान! फिल्म सिटी, करोड़ों की सब्सिडी और अनोखी लोकेशन्स से बना बॉलीवुड का फेवरेट

ग्रीवेंस सेल करेगा समाधान

पटना ट्रैफिक डीएसपी-3 अजीत कुमार ने बताया कि इस तरह की गलतियों को सुधारने के लिए ट्रैफिक एसपी कार्यालय में एक ग्रीवेंस सेल बनाया गया है. वाहन मालिक को वहां आवेदन देकर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी, जिसके बाद जांच कर गलती को सुधारा जाएगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन