पटना: मुसल्लहपुर, बाजार समिति में बढ़ते अपराध के खिलाफ व्यापारियों का धरना, थाना प्रभारी को हटाने समेत उठाईं पांच मांगें

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna Protest : बहादुरपुर स्थित कृषि उत्पाद बाजार समिति, मुसल्लहपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और अव्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया. व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग और थानाध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग की है.

विज्ञापन

Patna Protest : बहादुरपुर स्थित कृषि उत्पाद बाजार समिति, मुसल्लहपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, व्यापारियों की सुरक्षा और बाजार की अव्यवस्था के विरोध में बुधवार को पटना फ्रूट वेजिटेबल एसोसिएशन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया. धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद पप्पू ने की.

पांच सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

धरने के दौरान एसोसिएशन ने पांच सूत्री मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाजार समिति में बढ़ते अपराध, रंगदारी और असुरक्षा की लिखित एवं मौखिक शिकायत बहादुरपुर थाना प्रभारी को कई बार दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. इसे देखते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई.

इसके अलावा बाजार समिति के चारों मुख्य प्रवेश द्वारों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने, परिसर के सभी भवनों की खुली सीढ़ियों पर मजबूत गेट लगाने, एसडीओ पटना सिटी द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट शीघ्र जिला प्रशासन को सौंपने तथा बाजार समिति परिसर में बैंक शाखा अथवा बैंकिंग सुविधा स्थापित करने की मांग उठाई गई.

विधायक ने दिया समाधान का भरोसा

धरना स्थल पर पहुंचे कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और एसोसिएशन की मांगों को सरकार एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया.

धरने में एसोसिएशन के महासचिव कुमार मंगलम, उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, आफताब आलम, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन महासचिव जयप्रकाश कुशवाहा, सचिव कल्लू, मो. राजू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन