आज 108 ट्रेनों से आयेंगे 1.77 लाख प्रवासी

Published at :26 May 2020 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
आज 108 ट्रेनों से आयेंगे 1.77 लाख प्रवासी

देश के विभिन्न राज्यों से मंगलवार को 108 ट्रेनों से 1.77 लाख प्रवासी बिहार आयेंगे. इनके दानापुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने के बाद जिला मुख्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था परिवहन विभाग की ओर से की गयी है.

विज्ञापन

पटना : देश के विभिन्न राज्यों से मंगलवार को 108 ट्रेनों से 1.77 लाख प्रवासी बिहार आयेंगे. इनके दानापुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने के बाद जिला मुख्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था परिवहन विभाग की ओर से की गयी है. गुजरात से आ रही 14 ट्रेनों से 23,100 यात्री, दिल्ली से आ रही 11 ट्रेनों से 18,150, महाराष्ट्र से आ रही 15 ट्रेनों से 24,750, पंजाब से आ रही 12 ट्रेनों से 19,800, यूपी से आने वाली सात ट्रेनों से 11,550 प्रवासी आ रहे हैं. हरियाणा से आ रही पांच ट्रेनों से 8,250, कर्नाटक से आ रही छह ट्रेनों से 9,900, राजस्थान से आ रही पांच ट्रेनों से 8,250, तमिलनाडु से आ रही तीन ट्रेनों से 4,950, आंधप्रदेश से आ रही दो ट्रेनों से 3,300, तेलंगाना से आ रही एक ट्रेन से 1,650 यात्री आ रहे हैं. इसी प्रकार राज्य के भीतर चल रही 25 ट्रेनों से 41,250, दो राजधानी एक्सप्रेस से 2,000 लोग आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन