ePaper

तीन अफसरों को किया गया निलंबित

Updated at : 20 Aug 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
तीन अफसरों को किया गया निलंबित

बिहार सरकार ने विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए मद्यनिषेध विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

पटना . बिहार सरकार ने विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए मद्यनिषेध विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. पहला मामला नवादा जिले का है. यहां मद्यनिषेध विभाग में तैनात सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगा कि उन्होंने शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त से अवैध राशि वसूली और फिर उसे छोड़ दिया. दूसरे मामले में गोविन्दपुर चेकपोस्ट, नवादा में तैनात अवर निरीक्षक नीतिश कुमार को निलंबित किया गया. तीसरा मामला गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट से जुड़ा है. यहां प्रभारी निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषण पर छापेमारी के नियमों का पालन न करने का आरोप साबित हुआ. तीनों मामलों में विभाग ने आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन