Patna News: पटना में बनेंगे तीन शानदार 5 स्टार होटल, 1000 करोड़ का निवेश देगा पर्यटन को नई उड़ान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Apr 2025 8:04 AM
सांकेतिक तस्वीर
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की गई है. करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए 5-स्टार होटल बनाए जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
Patna News: बिहार ने साल 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है. राज्य में इस साल अब तक 6.60 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिनमें 6.50 करोड़ भारतीय और 7.30 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं. पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2024-25 में 1328 करोड़ रुपए की लागत से नए पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी दी है.
PPP मॉडल के तहत बनेंगे तीनों होटल
पटना में 1000 करोड़ के निवेश से तीन 5-स्टार होटल बनाने की योजना है. ये होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस परिसर में PPP मॉडल के तहत बनाए जाएंगे. वहीं, सीतामढ़ी, रोहतास और बक्सर में बजट होटलों के लिए 84.27 करोड़ तथा मुंगेर के असरगंज में तीर्थयात्री शेड और कैफेटेरिया निर्माण हेतु 14.88 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं.
राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा मां जानकी का मंदिर
राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को भी प्राथमिकता दे रही है. पुनौरा धाम में राम मंदिर की तर्ज पर मां जानकी जन्मभूमि मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 120 करोड़ की लागत से 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट, सूफी सर्किट और इको सर्किट को भी विकसित किया जा रहा है.
अनुमंडल स्तर पर बन रहा 2 स्टार होटल
पर्यटन नीति में बदलाव करते हुए जिला मुख्यालयों में 3 स्टार और अनुमंडल स्तर पर 2 स्टार होटल निर्माण को बढ़ावा देने के लिए निवेश सीमा को क्रमशः 7.5 करोड़ और 5 करोड़ रखा गया है. इसके अलावा, स्थानीय युवाओं और दिव्यांगजनों को रोजगार देने वाली परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा.
Also Read: बिहार के इन 3 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी मचाएगी तबाही! IMD ने जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










