चोरी गयी बैट्री के साथ टेहटा से तीन आरोपित गिरफ्तार

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 03 May 2025 11:32 PM

विज्ञापन

patna news: मसौढ़ी. दो दिन पूर्व मसौढ़ी थाना के जहानाबाद (एकंगर) रोड स्थित एक बैट्री दुकान से चोरी की गयी करीब साढ़े चार लाख की बैट्री और इनवर्टर में से 15 बैट्री के साथ जहानाबाद की टेहटा पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मसौढ़ी. दो दिन पूर्व मसौढ़ी थाना के जहानाबाद (एकंगर) रोड स्थित एक बैट्री दुकान से चोरी की गयी करीब साढ़े चार लाख की बैट्री और इनवर्टर में से 15 बैट्री के साथ जहानाबाद की टेहटा पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि गुरुवार की रात कादिरगंज थाना के कादिरगंज निवासी मनीष कुमार की थाना के जहानाबाद (एकंगर) रोड स्थित बैट्री व इनवर्टर दुकान का शटर उखाड़ 20 नयी बैट्री और दस पुरानी बैट्री व पांच इनवर्टर गायब कर दिया था. इस संबंध में मनीष कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर टेहटा पुलिस ने तीन आरोपितों के साथ 15 बैट्री बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि टेहटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपितों को रिमांड पर ले उनसे पूछताछ की जायेगी.

चोरी हुई बाइक के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

फतुहा. थाना क्षेत्र के देवीचक मोहल्ले से 30 अप्रैल की रात चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में गोविंदपुर मोहल्ले के एक लकड़ी के गोदाम से बाइक बरामद करते हुए दो नाबालिग लड़कों को भी गिरफ्तार किया है. पीड़ित प्रकाश कुमार, पिता रविकांत पूरी ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक 30 अप्रैल की रात को घर के बाहर खड़ी की थी, जो चोरी हो गयी थी. उन्होंने फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. फतुहा थाने के एएसआइ नागेंद्र प्रसाद ने एक मई को गोविंदपुर स्थित एक लकड़ी के गोदाम पर छापा मारा. जहां से चोरी हुई बाइक बरामद हुई साथ ही दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन