Patna News: बेखौफ चोरों ने मचाया आतंक, दो फ्लैटों से की करीब 50 लाख की चोरी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Sep 2024 2:26 PM

विज्ञापन

Patna News: चोरों ने बीते रात थाना क्षेत्र के आरकेपूरम रोड स्थित रामदयाल इंक्लेव अपार्टमेंट के दो फ्लैट का ताला तोड़कर एक लाख नगद समेत 60 से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिए. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुटे गये है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का पहचान किया जा सकता है.

विज्ञापन

Patna News: दानापुर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेखौफ चोरों ने बीते रात थाना क्षेत्र के आरकेपूरम रोड स्थित रामदयाल इंक्लेव अपार्टमेंट के दो फ्लैट का ताला तोड़कर एक लाख नगद समेत 60 से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिए. चोरों ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर व रेलवे कर्मी के बंद फ्लैटों को आराम से खंगाल दिया और मौके से फरार हो गए. नगर में लगातार चोरी, छिनतई, लूट, बाइक चोरी, मोबाइल छीनने की घटना घट रही है. जिससे पुलिसिया गश्ती और सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है. इस संबंध में अपार्टमेंट ब्लाक ए फ्लैट संख्या 205 निवासी और सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी घनश्याम सिंह की पुत्री सुकृति ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत किया गया है.

चोरों ने फ्रिज खोल कर पानी भी पिया

सुकृति ने बताया कि देर रात मां कुमारी रंजना सिंह ने फोन कर बताया कि मेरी फ्लैट में चोरों ने चोरी कर लिया है. उन्होंने बताया कि मां के फ्लैट के बगल में फ्लैट में रहते हैं और सूचना मिलने पर ने जब फ्लैट गया तो देखा कि दरवाजा के ताला काट कर कमरे में घुस गए और चोरों ने बारी-बारी से तीन कमरे को आराम से खंगाला दिया गया है. चोरों ने आलमीरा तोड़ कर एक लाख नगद और करीब बीस लाख का सोना चांदी के कीमती जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पिछले 9 सितंबर को मां -पिता फ्लैट को बंद कर पिता अपने गांव सीवान गये थे और मां भागलपुर शिक्षिका पद पर कार्यरत हैं. सुकृति ने बताया कि चोरों ने फ्रिज खोल कर पानी भी पिया है.

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

फ्लैट संख्या 202 निवासी व सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर मनोज कुमार पिछले साढ़े तीन माह से फ्लैट को बंद कर अपनी पुत्री के पास बैंगलोर गए थे. उनके दामाद विशाल ने बताया कि मेरे ससुर ने देर रात फोन पर सूचना दिया कि फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ है. सूचना मिलने पर कोलकाता से मंगलवार को सुबह पहुंचे तो देखा कि फ्लैट के दरवाजे को चोरों ने उखाड़ कर कमरे में घुस गया और आराम से चोरों ने तीन कमरे को आराम से खंगाला दिया गया है. उन्होंने बताया कि चोरों ने कमरे में लगी ताला को काट दिया गया है.ससुर के आने के बाद चोरी गई संपत्ति का आंकलन कर बताया गया कि कितना की संपत्ति चोरों ने चोरी कर ले गए हैं. फ्लैट के एक फ्लैट वाले अपने फ्लैट में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुटे गये है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का पहचान किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बिजली कनेक्शन की नई दरें तय, 3 से 150 किलोवाट तक का रेट जानिए

पटना-टाटानगर वंदे भारत कल से शुरू, जानिए एग्जीक्यूटिव क्लास और CC का किराया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन