Vande Bharat: पटना-टाटानगर वंदे भारत कल से शुरू, जानिए एग्जीक्यूटिव क्लास और CC का किराया
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Sep 2024 7:09 AM
Vande Bharat : पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Tatanagar Vande Bharat Express) टाटानगर से सुबह 5:30 बजे खुलेगी और 12:45 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी. इस ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है.
Vande Bharat : पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है. 18 सितंबर से यह ट्रेन चलेगी. सोमवार की रात नौ बजे तक इस ट्रेन में कुल 59 टिकट बुक हुए थे, जिनमें 48 टिकट चेयरकार, तो 11 टिकट एक्जीक्यूटिव क्लास के हैं. आठ कोच वाली इस ट्रेन में पटना से टाटानगर तक चेयरकार (CC) का किराया 1505 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास (EC) का किराया 2570 रुपये है. बिहार में गया व कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन, बोकारो स्टील सिटी, मुरी व चांडिल में इसका ठहराव होगा. सोमवार को छोड़ कर यह सप्ताह में छह दिन चलेगी. रविवार को पीएम ने स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका उद्घाटन किया था. पटना से टाटानगर की दूरी सात घंटे 15 मिनट में तय करेगी.

कहां कितने देर रुकेगी Patna-Tatanagar Vande Bharat Express
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Patna-Tatanagar Vande Bharat Express Train) टाटानगर से सुबह 5:30 बजे खुलेगी, जो चांडिल में 6 बजे, मुरी में 7:13 बजे, बोकारो में 8:08 बजे, गोमो में 8:53 बजे, पारसानाथ में सुबह 9:05 बजे, कोडरमा में 9:53 बजे, गया में 11:05 बजे रुकते हुए 12:45 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी. वहीं, पटना से यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे खुलेगी, जो गया में 3:30 बजे, कोडरमा में 4:38 बजे, पारसनाथ में 5:43 बजे, गोमो में 5:48 बजे, बोकारो में 6:45 बजे, मुरी में 7:23 बजे, चांडिल में रात 8:53 बजे रुकते हुए रात 9:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी.
पटना से अलग-अलग शहरों के लिए किराया (रुपये में)
स्टेशन-सीसी-इसी
गया-650-1070
कोडरमा-840-1425
पारसनाथ-970-1690
गोमो-1000-1750
बोकारो -1050-1845
मुरी-1130-2020
चांडिल-1465-2480
टाटानगर-1505-2570
इसे भी पढ़ें: आज से विष्णु नगरी में पितरों के प्रति दिखेगी अटूट आस्था, तीर्थयात्रियों को उपहार स्वरूप मिलेगा गंगाजल
26 जिलों के अमीनों को कैथी लिपि का मिलेगा प्रशिक्षण, इस जिले में लगेगी पहली कक्षा
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की वन नेशन-वन इलेक्शन योजना का किया समर्थन, JDU ने गिनाए फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










