नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की वन नेशन-वन इलेक्शन योजना का किया समर्थन, JDU ने गिनाए फायदे
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Sep 2024 5:33 PM
One Nation-One Election: बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने पीएम नरेन्द्र मोदी की एक देश-एक चुनाव लागू करने की योजना का समर्थन किया है.
One Nation-One Election: मौजूदा लोकसभा में एनडीए सरकार में महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभा रही जदयू ने नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी योजनाओं में से शामिल ‘एक देश-एक चुनाव’ का समर्थन कर दिया है. पीएम मोदी के प्लान का समर्थन करते हुए जदयू ने सोमवार को कहा कि यह देश के लिए सही रहेगा, इससे नीतियों में निरंतरता बनी रहेगी और इसके अलावा चुनाव से होने वाली परेशानियों से भी बचा जा सकेगा. जेडीयू की ओर से यह बयान ऐसे में समय आया है जब केंद्र सरकार के सूत्रों ने रविवार को कहा था कि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार इस कार्यकाल में ही एक देश-एक चुनाव योजना को लागू करेगी.
क्या बोली जदयू
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ के मुद्दे पर जदयू और राजग की राय एक समान है. उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि इससे देश में नीतियों की निरंतरता जारी रहेगी। बार-बार होने वाले चुनाव से विकास की योजनाओं की गति अवरूद्ध होती है और अन्य परेशानियां भी आती हैं। इनसे निजात मिलेगी।’ उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाता वोट देने आयेंगे और विकास कार्य भी निर्बाध गति से जारी रहेंगे. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने के बाद विकास योजनाओं को लेकर केंद्र सरकार के जो फैसले हैं, उनका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा. बता दें कि बीजेपी के अलावा चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बाद जेडीयू एनडीए गठबंधन का तीसरा सबसे बड़ा दल है.
पीएम मोदी ने की थी अपील
पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसी वर्ष 15 अगस्त के मौके पर लाल किले से एक देश-एक चुनाव के लिए सभी राजनितिक दलों से आगे आने की अपील की थी. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा था, ‘देश में बार-बार चुनाव, देश की प्रगति में रुकावट बन रहे हैं, गतिरोध पैदा कर रहे हैं. आज कोई भी योजना को चुनाव के साथ जोड़ देना आसान हो गया है, क्योंकि हर तीन महीने, छह महीने में कहीं न कहीं चुनाव चल रहा है.’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजग सरकार इसी कार्यकाल में इस योजना से जुड़ी बिल लाना चाहती है. इस बिल पर मोदी सरकार को न सिर्फ सहयोगियों, बल्कि अन्य दलों से भी समर्थन मिलने की उम्मीद भी है.
इसे भी पढ़ें: सारण में जुलूस के दौरान शर्मनाक हरकत, लहराया विवादित झंडा, हिरासत में दो लोग
इस जिले में 31000 लोगों का राशन कार्ड रद्द, ऐसी गलती करने वालों के खिलाफ लिया जा रहा एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










