Ration Card: इस जिले में 31000 लोगों का राशन कार्ड रद्द, ऐसी गलती करने वालों के खिलाफ लिया जा रहा एक्शन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Sep 2024 3:48 PM
Ration Card News : गलत तरीके से राशन लेने वाले 31000 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लिया है. नए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के बाद ये कार्रवाई हुई है. आईए जानते हैं मामला क्या है...
Ration Card News : बिहार इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल के दौर से गुजर रहा है. पिछले 72 घंटों में कई जिलों के एसपी और बड़े अधिकारियों का तबादला हो चुका है. नए अधिकारियों के आने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बिहार के जमुई जिले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए 31000 से अधिक अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिया है. अब उन्हें सरकारी राशन नहीं मिलेगा. अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज देने के लिए ये कदम उठाया है. बता दें कि बिहार में अब तक 16 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं.
क्यों रद्द किया गया राशन कार्ड
जमुई के नए सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) अभय कुमार तिवारी ने बताया कि सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चला रही है. एसडीओ अभय ने बताया कि नियमों के मुताबिक गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने के लिए राशन कार्ड ज़रूरी है. गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को सरकार राशनकार्ड के माध्यम से मुफ्त में 5 किलो अनाज देती है. उन्होंने ने बताया कि जमुई में लगभग 3 लाख लोगों के पास राशन कार्ड हैं.
जिले में पिछले कुछ महीनों से राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ाने का काम जारी है. इस काम में बहुत से लोग गरीबी रेखा से नीचे होने का सबूत नहीं दे रहे हैं, जिस वजह से उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया.
सरकार का क्या आदेश
सरकार के नए नियम के मुताबिक गाँव में रहने वाले जिन लोगों की सालाना आमदनी 2 लाख रुपये से और शहर में रहने वाले लोगों की सालाना आमदनी 3 लाख रुपये से अधिक है, उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएं. इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वाले, इनकम टैक्स भरने वाले, बिजनेस टैक्स भरने वाले और अमीर लोगों को भी राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच विभाग के सचिव ने दिया बड़ा बयान, बोले-‘बहकावे में न आएं, पूरा कागज नहीं है तो…’
सड़क पर नहीं, कार्यालय में बैठा कर डीटीओ काट रहे चालान, वसूला जा रहा जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










