DTO: सड़क पर नहीं, कार्यालय में बैठा कर डीटीओ काट रहे चालान, वसूला जा रहा जुर्माना
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Sep 2024 7:29 PM
DTO: परिवहन विभाग की पुलिस द्वारा शहर के पुरानी जीटी रोड़ से गुजरने वाले बाइक सवार लोगों से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय तक सिर्फ छोड़ने की बात कहीं जा रही है. फिर, डीटीओ कार्यालय तक पहुंचने पर परिवहन की पुलिस उतरने के बदले वहां रंग बदलते हुए वाहन व उसके चाबी को जब्त कर दे रहे है.
रोहतास जिला परिवहन विभाग सड़क पर नहीं, बल्कि कार्यालय में बैठाकर जुर्माना वसूल रहा है. कार्यालय तक वाहन व उसके स्वामी कैसे पहुंचेंगे, इसके लिए विभाग नये तरीके अपना कर काम कर रहा है. इस दौरान परिवहन विभाग की पुलिस द्वारा शहर के पुरानी जीटी रोड़ से गुजरने वाले बाइक सवार लोगों से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय तक सिर्फ छोड़ने की बात कहीं जा रही है. फिर, डीटीओ कार्यालय तक पहुंचने पर परिवहन की पुलिस उतरने के बदले वहां रंग बदलते हुए वाहन व उसके चाबी को जब्त कर दे रहे है. फिर कार्यालय में बैठाकर उससे जुर्माना वसूला जा रहा है. इस चक्कर में लोग पुलिस को डीटीओ कार्यालय तक छोड़ने के चक्कर में विभाग के चंगुल में फंस जा रहे है. किसे कहां जाना व किस परिस्थिति है, उससे विभाग को कोई मतलब नहीं है. उन्हें जुर्माना से मतलब है, वह भी जुर्माना ऑन द स्पॉट चाहिए.
हो जाइये सावधान
यदि शहर में आये है और पुरानी जीटी रोड पर परिवहन विभाग के पुलिस को अपने वाहन ( बाइक) पर बैठाया तो सावधान हो जाइये, अन्यथा किसी न किसी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान कटने वाला है. क्योंकि, जिला परिवहन विभाग सड़क नहीं, बल्कि अपने कार्यालय में बैठाकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कर रही है.
इसी कड़ी में जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के समीप पुरानी जीटी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान उक्त जगह (सड़क) पर विभाग की जांच टीम की पुलिस ने एक भी वाहन का जांच और ना ही कोई चालान कटा, बल्कि जांच टीम की पुलिस ने लोगों के वाहने के पीछे बैठ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीटीओ कार्यालय तक छोड़ने की बात कहां लोगों को कार्यालय ले आये. इसके बाद वहां वाहन जब्त कर ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत वाहनों की जांच की गयी. जिसके बाद खामियां मिलने पर संबंधित वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई किया गया है.
80 हजार रुपये वसूला जुर्माना
कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जिला परिवहन विभाग की जांच टीम ने अपने कार्यालय परिसर करीब 30 से अधिक वाहनों को जब्त किया. इसके बाद एक-एक कर सभी जब्त वाहनों की जांच किया. इसके बाद नियमों को अनदेखी व अनुपालन नहीं करने के आरोप में विभाग ने करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने की कार्रवाई किया. विभाग के अनुसार, जिन वाहनों में ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं किया गया, उनसे विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गयी है, वह भी वाहन स्वामियों से ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला गया. विभागीय निर्देशानुसार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा.
क्या बोले अधिकारी
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि बकाया चालान का अधिक मामला पेंडिंग न हो, इसलिए कोशिश की जा रही है कि ऑन द स्पॉट ही चालान जमा कराया जाए. क्योंकि, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों का ई चालान काटा तो जाता है, पर अधिकांश वाहन स्वामी समय से बकाया इ चालान की राशि जमा नहीं कर रहे है. जिससे विभाग का ई चालान का करोड़ों रूपया बकाया है. इसलिए ऑन द स्पॉट चालान कटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: CISF जवान पर हमला करने वाला मकरा मुठभेड़ में हुआ घायल, मौके से हथियार और गोलियां जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










