CISF जवान पर हमला करने वाला मकरा मुठभेड़ में हुआ घायल, मौके से हथियार और गोलियां जब्त

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Sep 2024 8:49 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में बाइक पर सवार होकर कमरुद्दीन उर्फ मकरा पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए इशारा किया। जिसके बाद मकरा ने हथियार निकाल पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

अभय राज: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस के द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अपराधी को पैर में गोली लगी। पुलिस के गाड़ी पर भी कई राउंड फायरिंग हुई है। घायल अपराधी को SKMCH में भर्ती करवाया गया है। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। मामला जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जिले के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में बाइक पर सवार होकर कांटी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन उर्फ मकरा पहुंचा। पुलिस उसे रुकने के लिए इशारा की। जिसके बाद मकरा हथियार निकाल पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। गोली पुलिस के गाड़ी पर लगी। इसके बाद पुलिस ने मकरा को चेतावनी दिया। लेकिन मकरा ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। तब आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायरिंग किया। जिसमे मकरा के पैर में गोली लगी।

कई बार जेल जा चुका है मकर

गोली लगने के बाद अपराधी मकरा बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मकरा को पकड़ लिया। घटनास्थल से उसका हथियार जब्त किया गया है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। घायल मकरा फ़िलहाल एसकेएमसीएच में भर्ती है। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि मकरा पर कई गंभीर मामला दर्ज है। वो कई बार जेल जा चुका है।

एसएसपी ने क्या बताया

पूरे मामले पर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पानापुर करियात थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान कमरुद्दीन उर्फ मकरा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। जिस दौरान पुलिस की गाड़ी पर कई राउंड गोली लगी है। जवाब में पुलिस के द्वारा चेतावनी देते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। जिसमें दो गोली मकरा को लगी। इलाज के लिए उसे SKMCH में भर्ती करवाया गया है। उसके पास से हथियार और कई गोली जब्त किया गया है। पूर्व में मकरा CISF के जवान पर भी फायरिंग कर चुका है। वो कई मामलों में वांछित था। उसके ऊपर कई गंभीर मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच विभाग के सचिव ने दिया बड़ा बयान, बोले-‘बहकावे में न आएं, पूरा कागज नहीं है तो…’

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस, इलाके में हड़कंप

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन