ePaper

डेकोरेशन दुकान का ताला तोड़ 15 लाख का सामान ले उड़े चोर

Updated at : 31 Jul 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
डेकोरेशन दुकान का ताला तोड़ 15 लाख का सामान ले उड़े चोर

थाना के भैसवां बाजार में स्थित एक डेकोरेशन दुकान का बुधवार की रात ताला तोड़कर बदमाश करीब 15 लाख का कीमती सामान लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

मसौढ़ी. थाना के भैसवां बाजार में स्थित एक डेकोरेशन दुकान का बुधवार की रात ताला तोड़कर बदमाश करीब 15 लाख का कीमती सामान लेकर फरार हो गये. डेकोरेशन दुकानदार सह भैसवां निवासी अमरेन्द्र प्रसाद जो से अयोध्या गये हैं, उन्हें इसकी जानकारी दे दे गयी है. उस वक्त अमरेन्द्र अयोध्या से वापस आने के क्रम में पोठही पहुंच गये थे. कुछ देर के बाद अमरेन्द्र खुद दुकान पर पहुंचे, इस बीच सूचना पाकर मसौढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची छानबीन की. इधर डेकोरेशन दुकानदार ने बताया कि दुकान का ताला काटने के बाद बदमाशों ने दुकान से साउंड सिस्टम-9 पीस, मिक्सर मशीन दो पीस, स्टेबलाइजर दो पीस, ईको मेटल दो पीस, मेटल लाइट 200 पीस, तिरपाल 20 पीस, पंखा 15 पीस समेत अन्य कई कीमती सामान जिसकी कीमत करीब 15 लाख है लेकर चले गये है. उन्होंने संभावना जतायी है कि सामान को लेकर जाने के लिए बदमाशों द्वारा किसी वाहन का उपयोग किया गया है. हालांकि मौके पर वाहन के आने का कोई निशान नहीं पाया गया है. बता दें कि कुछ माह पूर्व थाना क्षेत्र स्थित पटना-गया एनएच पर स्थित एक डेकोरेशन दुकान में इसी तरह से चोरी हुई थी. हालांकि बाद में पुलिस बदमाशों के साथ सामान जहानाबाद से बरामद कर लिया था. इधर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि भैसवां डेकोरेशन दुकान में हुई चोरी की पुलिस जांच कर रही है. उन्होने बताया कि आसपास कहीं सीसीटीवी भी नहीं लगा है, इस वजह से पुलिस की जांच प्रभावित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन