एनओयू में मनोविज्ञान में नहीं होगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
एनओयू में मनोविज्ञान में नहीं होगा एडमिशन

यूजीसी से निर्देश मिलने के बाद नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) ने मनोविज्ञान विषय में नामांकन लेने पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना यूजीसी से निर्देश मिलने के बाद नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) ने मनोविज्ञान विषय में नामांकन लेने पर रोक लगा दी है. कुलपति प्रो रवींद्र कुमार ने बताया कि यूजीसी से निर्देश मिलने के बाद विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विषय में नामांकन पर रोक लगा दी गयी है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मनोविज्ञान विषय में नामांकन को लेकर आदेश निकाला गया था, वह वापस ले लिया गया है. विषय को वेबसाइट पर ब्लॉक कर दिया गया है. इस विषय में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी. यूजीसी ने देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि दूरस्थ शिक्षा के तहत 2025 से मनोविज्ञान व पोषण सहित स्वास्थ्य सेवा में पढ़ाई नहीं कराएं. यह रोक नेशनल कमीशन फॉर एलायड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशंस (एनसीएएचपी) नियमावली 2021 के तहत लागू होगी. इस निर्देश के बाद नालंदा खुला विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विषय में नामांकन लेने पर रोक लगा दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन