बिहार के 10 जिलों में एक भी नहीं है इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर, यूपी और झारखंड बॉर्डर खाली

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बिहार में बालू और शराब को लेकर निगरानी की सख्त जरुरत है. ऐसे में 38 इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर का विभिन्न जिलों में तबादला किया गया है. लेकिन 10 जिलों में इनकी तैनाती नहीं की गयी है. भभुआ और नवादा जैसे जिलों में एक भी इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं की गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में नवादा और भभुआ का चेकपोस्ट यूपी व झारखंड से आने वाली गाड़ियों की निगरानी के लिए सबसे जरूरी है. बावजूद इसके परिवहन विभाग ने इन दोनों चेकपोस्ट पर एक भी इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं की है. वहीं,भोजपुर और अरवल बालू खनन को लेकर सबसे अधिक हंगामा होता है. खनन के बाद गाड़ियां तेजी से यहां से निकलती हैं.

मंत्री के पदभार संभालते ही अधिकारियों ने किया तबादला

जानकारी के मुताबिक बिहार में विभागीय मंत्री के पदभार संभालते ही अधिकारियों ने 38 इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया. लेकिन 10 जिलों में इनकी तैनाती नहीं की गयी है. भभुआ और नवादा जैसे जिलों में एक भी इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं रहने से अब जीटी रोड पर माल ढुलाई की निगरानी ठीक से नहीं हो पायेगी. विभागीय सूत्रों के मुताबिक विभाग में तबादला करते समय इन जिलों की अनदेखी गयी है और जहां जिस इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर ने तबादला मांगा, उन्हें वहीं तैनाती की गयी है.

Also Read: बिहार के पटना और मधुबनी में सीमेंट प्लांट, गोपालगंज में लगेगा इथेनॉल फैक्ट्री, जानें होगा कितने का निवेश

इन जिलों में नहीं है एक भी इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की तैनाती

अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, जहानाबाद, नवादा, अररिया और शेखपुरा में एक भी इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं है.

काफी समय पहले बना गया था लिस्ट, मनचाहा मिला जिला

परिवहन विभाग में इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर का तबादला करने के लिए काफी समय से सूची बन गयी थी. पूर्व में सभी जिलों कम से कम एक-एक इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की तैनाती होनी थी, लेकिन जब इस सूची में लगभग 10 जिले खाली थी. विभाग बंटवारा नहीं होने के कारण यह अमल में नहीं हो पाया था. विभाग का बंटवारा होते ही तबादला सूची पर सहमति बनी और जारी हो गयी. उसी दिन शाम तक लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावी हो गया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन