ePaper

किशोर को मोबाइल नंबर देने कारण हुई थी युवक की हत्या

Updated at : 27 Apr 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
किशोर को मोबाइल नंबर देने कारण हुई थी युवक की हत्या

patna news: मसौढ़ी. लहसूना थाना स्थित उस्मानचक गांव के रविदास टोला के अजीत कुमार उर्फ सुदामा रविदास के पुत्र रजनीश कुमार की हत्या एक अप्रैल को पड़ोस के एक टोला की एक किशोरी को अपना मोबाइल नंबर देने के कारण एक साजिश के तहत की गयी थी.

विज्ञापन

मसौढ़ी. लहसूना थाना स्थित उस्मानचक गांव के रविदास टोला के अजीत कुमार उर्फ सुदामा रविदास के पुत्र रजनीश कुमार की हत्या एक अप्रैल को पड़ोस के एक टोला की एक किशोरी को अपना मोबाइल नंबर देने के कारण एक साजिश के तहत की गयी थी. इसका खुलासा शनिवार को मसौढ़ी पुलिस ने किया. इस मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्त उस्मानचक मुसहरी के करण कुमार और उसी गांव के भज्जु मांझी के पुत्र धुरी कुमार उर्फ पगला को गिरफ्तार किया है. जबकि घटना में संलिप्त किशोरी को पुलिस पूर्व में ही निरूद्ध कर चुकी है. हालांकि अन्य आरोपित फिलहाल फरार बताये जाते हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. शनिवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ नभ वैभव ने बताया कि गठित टीम ने आरोपित किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि होली पर किशोरी अपनी बहन के घर आयी थी. इधर बीते 31 मार्च को जब रजनीश उसके टोले में घूम रहा था उसी वक्त उसने किशोरी को अपना मोबाइल नंबर दे दिया और इस दौरान उन्हें किशोरी के बहनोई व उसके भाइयों ने यह देख लिया. उन्होंने रजनीश से इसका बदला लेने की ठानी और फिर एक साजिश के तहत उसी रात किशोरी से फोन करा रजनीश को उस्मानचक तिमुहानी स्थित एक छांटी मील के पास बुलाया. वहां पहले से सभी आरोपित पास के गेहूं के एक खेत में छिपे थे. इधर जैसे ही रजनीश छांटी मील के पास पहुंच किशोरी से बातचीत करने लगा सभी छिपे आरोपित वहां पहुंच गये. उन्हें देख रजनीश के साथ गये उसके दोनों दोस्त वहां से निकल भागे व घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. इधर किशोरी के रिश्तेदार और उनके दोस्त उसे जबरन एक बाइक पर बैठा ले भागे व अन्यत्र उसकी हत्या कर शव को उस्मानचक तिमुहानी स्थित एक आहर में फेंक दिया. रजनीश का शव एक अप्रैल को उस आहर से बरामद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन