आंधी-पानी ने रोकी वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार, पटना साहिब स्टेशन पर 2 घंटे खड़ी रही ट्रेन; यात्री परेशान

तकनीकी खराबी को ठीक करते हुए.
Patna News : ट्रेन गुलजारबाग स्टेशन के समीप पहुंची, तभी तेज आंधी-पानी के कारण उड़कर आया एक कपड़ा और झंडा ट्रेन के पैंटोग्राफ में जाकर फंस गया.
Patna News : (अमिताभ श्रीवास्तव) बिहार में शुक्रवार की सुबह अचानक बदले मौसम के मिजाज, तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने रेल यातायात को भी प्रभावित किया है. मौसम के इस रौद्र रूप के कारण पटना से हावड़ा जाने वाली डाउन 22348 वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया. तकनीकी खराबी के चलते इस प्रीमियम ट्रेन को पटना साहिब स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर करीब दो घंटे तक खड़े रखना पड़ा, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
गुलजारबाग के पास पैंटोग्राफ में फंसा कपड़ा और झंडा
मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पटना जंक्शन से हावड़ा के लिए खुली थी. लेकिन जैसे ही ट्रेन गुलजारबाग स्टेशन के समीप पहुंची, तभी तेज आंधी-पानी के कारण उड़कर आया एक कपड़ा और झंडा ट्रेन के पैंटोग्राफ (ओएचई तार से बिजली लेने वाले उपकरण) में जाकर फंस गया. इसके बाद तकनीकी समस्या खड़ी हो गई और ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई.
चालक की सूझबूझ से पटना साहिब पहुंची ट्रेन
ट्रेन के लोको पायलट (चालक) ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सुबह करीब 8:15 बजे किसी तरह ट्रेन को पटना साहिब स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर लाकर खड़ा किया और तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी.
स्टेशन प्रबंधक की त्वरित कार्रवाई, TRD टीम ने दुरुस्त की खराबी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना साहिब के स्टेशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार और अन्य रेल अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की. तत्काल इसकी सूचना रेल की टीआरडी (ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रीब्यूशन) टीम को दी गई. सूचना मिलते ही टीआरडी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पैंटोग्राफ में फंसे कपड़े व झंडे को हटाकर ओवरहेड तार और इंजन की जांच की.
सवा दो घंटे की देरी से हावड़ा के लिए हुई रवाना
स्टेशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद सुबह लगभग 10:15 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को उसके गंतव्य स्थल (हावड़ा) के लिए सुरक्षित रवाना किया गया. इस पूरी कवायद के दौरान ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे वीआईपी ट्रेन में सफर कर रहे यात्री काफी समय तक परेशान और बेहाल नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










