बदमाशों ने यात्री को घर तक पहुंचाने का झांसा देकर सामान और पैसे लूटे

Updated at : 09 Mar 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने यात्री को घर तक पहुंचाने का झांसा देकर सामान और पैसे लूटे

रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस से उतरकर पंडारक गांव जाने के लिए जैसे ही एक यात्री स्टेशन से बाहर निकला. तभी दो की संख्या में फोर व्हीलर लिए एक व्यक्ति ने उसे गांव तक साथ चलने की बात करते हुए अपने वाहन में बैठा लिया और गौरक्षणी मोड़ के पास यात्री से सामान और मोबाइल लूट लिए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाढ़

रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस से उतरकर पंडारक गांव जाने के लिए जैसे ही एक यात्री स्टेशन से बाहर निकला. तभी दो की संख्या में फोर व्हीलर लिए एक व्यक्ति ने उसे गांव तक साथ चलने की बात करते हुए अपने वाहन में बैठा लिया और गौरक्षणी मोड़ के पास यात्री से सामान और मोबाइल लूट लिए. इतना ही नहीं मोबाइल का पासवर्ड खोलकर उसके 44000 अपने गुगल अकाउंट पर ट्रांसफर कर लिया. पीड़ित चंदन महतो पिता अनूप महतो फुलवरिया पंडारक पश्चिम पंचायत निवासी है .पीड़ित ने जब इसकी शिकायत एनटीपीसी थाना के पुलिस पदाधिकारी से करने पहुंचा तो उसे बाढ़ थाना क्षेत्र का मामला बताया गया. मामले पर बाढ़ रेलवे स्टेशन प्रबंधक मृत्युंजय कुमार से बात की गयी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान को अलर्ट करने की बात कही है. वहीं रेल पुलिस ने अभी तक इस तरह की शिकायत न मिलने की बात कही है . बताते चलें कि पूर्व में भी बाढ़ रेलवे स्टेशन पर इस तरह की कई घटना घटित हो चुकी है .संदिग्ध वाहन की जांच नहीं किए जाने के चलते अक्सर बदमाश होली के मौसम में दिल्ली से घर वापस लौटने वाले को अपना शिकार बना लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन