ePaper

लंबित मांगों को ले सेवादारों ने सौंपा ज्ञापन

Updated at : 16 Jul 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित मांगों को ले सेवादारों ने सौंपा ज्ञापन

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के सेवादारों ने लंबित मांगों का ज्ञापन प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और महासचिव इंद्रजीत सिंह को सौंपा है.

विज्ञापन

पटना सिटी. तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के सेवादारों ने लंबित मांगों का ज्ञापन प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और महासचिव इंद्रजीत सिंह को सौंपा है. सेवादार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बंटी की अध्यक्षता में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि ड्यूटी अवधि में मरे सेवादारों के आश्रितों को मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने, जिन सेवादारों की ड्यूटी को तीन वर्ष हो गये, उसे स्थायी करने और श्रमिक के तौर पर कार्यरत कर्मियों को तीन वर्ष होने पर सेवादार मान सुविधा देने और कमेटी की ओर सेवानिवृत किये गये सेवादारों में कार्य करने वालों को सेवा देने की मांग बैठक कर उठायी है. सेवादारों ने कहा कि मांगों को प्रबंधक कमेटी ने पूरा नहीं किया, तब इसके खिलाफ संघर्ष किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन