ePaper

इंटर और मैट्रिक की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से होगी शुरू

Updated at : 31 Oct 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर और मैट्रिक की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से होगी शुरू

इंटर की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी और 26 नवंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

-75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इंटर और मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. इंटर की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी और 26 नवंबर तक चलेगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होंगी. वहीं मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगी. मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित होगी. जिन विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी, वही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. बोर्ड ने कहा है कि 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सूचीकृत नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा संस्थान स्तर पर आयोजित होगी. पूवर्वती, कंपार्टमेंटल या सुधार कोटि के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में नहीं शामिल होना है.

अनुपस्थित या फेल हुए तो वार्षिक परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल

बोर्ड ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा. जांच परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने या फेल होने वाले परीक्षार्थी 2026 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं निर्गत किया जायेगा. सेंटअप परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 12:45 और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. शुरुआत के 15 मिनट कूल ऑफ टाइम के तौर पर प्रश्नपत्र को पढ़ने और समझने के लिए विद्यार्थियों को दिये जायेंगे. बोर्ड ने कहा है कि मैट्रिक और इंटर दोनों ही कक्षाओं की सेंटअप परीक्षा के लिए दृष्टिबाधित- दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक रखने की अनुमति दी जायेगी. बोर्ड ने कहा है कि इंटर सेंटअप परीक्षा का परिणाम संबंधित संस्थान के प्रधान को 5 दिसंबर तक डीइओ कार्यालय में जमा करना होगा. वहीं मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का परिणाम 2 दिसंबर की अवधि में जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन