गोली लगने से घायल हुए दूसरे युवक की भी हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए दूसरे युवक की भी हुई मौत

एक सप्ताह पूर्व बाइक और लॉकेट लूटने के बाद अपराधियों द्वारा दो दोस्तों की गोली मारी गयी थी, जिसमें एक हरिओम की मौत उसी दिन हो गयी थी.

विज्ञापन

फतुहा. एक सप्ताह पूर्व बाइक और लॉकेट लूटने के बाद अपराधियों द्वारा दो दोस्तों की गोली मारी गयी थी, जिसमें एक हरिओम की मौत उसी दिन हो गयी थी. दूसरे दोस्त रवि कुमार के गर्दन और सीने में गोली लगने से घायल हो गया था. शनिवार की दोपहर रवि की भी मौत इलाज के क्रम में पटना में हो गयी. इस बात की जानकारी रवि के परिजन और फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने दी. गौरतलब है कि फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर मुरेड़ा ग्रामीण अलंग पर दो दोस्तों को एक सप्ताह पूर्व गोली मारकर बाइक, सोने की लॉकेट और ब्रेसलेट लूट ली गयी थी. जिसमें परसा बाजार थाना क्षेत्र की धमौल गांव निवासी हरिओम कुमार की मौत हो गयी थी और कुरा नवादा गांव निवासी रवि कुमार (24वर्ष) गोली लगने से घायल हो गया था, जिसकी मौत इलाज के क्रम में शनिवार की दोपहर पटना में हो गयी. रवि ने घायलावस्था में ही धमौल गांव के विशाल यादव पर गोली मारने का बयान दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन