रिटायर शिक्षक से पेंशन का “36 हजार ले उड़े बदमाश

Updated:
विज्ञापन
रिटायर शिक्षक से पेंशन का  “36 हजार ले उड़े बदमाश

patna news: पालीगंज. बैंक से सोमवार को पेंशन की राशि निकलकर घर जा रहे रिटायर शिक्षक से बदमाश 36 हजार रुपये ले उड़े.

विज्ञापन

पालीगंज. बैंक से सोमवार को पेंशन की राशि निकलकर घर जा रहे रिटायर शिक्षक से बदमाश 36 हजार रुपये ले उड़े. थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी राम नरेश शर्मा जो रिटायर शिक्षक हैं सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से पेंशन का 36 हजार रुपये निकालकर झोले में रख साइकिल से घर जा रहे थे. जैसे ही वह हाइस्कूल फल मंडी के पास पहुंचे की एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी साइकिल में पीछे से धक्का मारा जिस पर शिक्षक उन्हें ठीक से चलाने की नसीहत देते हुए चल दिये. अभी राम नरेश शर्मा पुरानी पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि वहीं दोनों बाइक सवार युवक पीछे से दोबारा उनकी साइकिल में धक्का मार दिया और एक ने उनको बातों में उलझाकर साइकिल के हैंडल में झोले में रखा रुपये ब्लेड मारकर निकलकर पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड (खत्री मुहल्ला) की ओर भाग निकले. पीड़ित शिक्षक ने घटना की लिखित शिकायत पालीगंज थाने में की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया

खुसरूपुर में 12 वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

खुसरूपुर. पुलिस ने दानापुर थाना कांड 485/13 के आर्म्स एक्ट व विभिन्न धाराओं में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को हरदासवीघा बिंदटोली से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त 12 वर्षों से फरार चल रहा था. और अपना नाम बदल कर हरदासवीघा के बिंदटोली में रह रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बहादुर कुमार बिंदगावा थाना कोईलवर जिला पटना निवासी के रूप में की है.कि पीड़िता की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन