दिल्ली से बिहार आये शख्स ने ‘लालटेन’ का खूब प्रचार किया : लालू प्रसाद

राजद सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया कि गुजरात वाया दिल्ली से बिहार आए एक शख्स ने आज ‘लालटेन’ का खूब प्रचार किया.
संवाददाता, पटना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है. कहा है कि नरेंद्र मोदी की तरफ से 10 सालों में देश को सिर्फ ये चार चीजें मसलन बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमले ही दिये हैं. राजद सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया कि गुजरात वाया दिल्ली से बिहार आए एक शख्स ने आज ‘लालटेन’ का खूब प्रचार किया. मैं कई दफा हैरान होता हूं कि झूठ बोलने की इतनी हिम्मत इन लोगों में कहां से आती है? उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक चुनावी सभा में मंगलवार को लालटेन युग की बात की . इसके बदले लालू प्रसाद ने यह हमला बोला है. इससे पहले बीते रोज सोमवार को लालू प्रसाद ने भाजपा की संविधान बदलने की कथित कोशिशों को लेकर जबरदस्त हमला बोला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










