जमालपुर रेलवे इंस्टिट्यूट को दूसरी जगह ले जाने की खबर भ्रामक- सुशील मोदी

Updated at : 06 May 2020 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर रेलवे इंस्टिट्यूट को दूसरी जगह ले जाने की खबर भ्रामक- सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि मुंगेर जिला के जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीच्यूट आफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को यहां से हटाकर लखनऊ ले जाने की खबर भ्रामक व बेबुनियाद है

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि मुंगेर जिला के जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीच्यूट आफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को यहां से हटाकर लखनऊ ले जाने की खबर भ्रामक व बेबुनियाद है. गौरतलब है कि 1888 में स्थापित यह संस्थान देश का सबसे पुराना इंस्टीट्यूट है जहां भारतीय रेल के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है.

सुशील ने कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस संबंध में पत्र लिखा है जिसका वे अविलम्ब जवाब देकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करेंगे. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने कहा है कि भारत सरकार ने तो जमालपुर इंस्टिट्यूट को बड़ौदा के रेलवे व ट्रांसपोर्ट विश्वविद्यालय के कैम्पस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जहां रेलवे से जुड़े मैकेनिकल व इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन