कोई राज जानती थी रिटायर्ड प्रिंसिपल की पत्नी, हत्या करने ही पहुंचे थे अपराधी

पटना. पाटलिपुत्र थाने के नेहरूनगर स्थित गैस मकान नंबर 378ए में घुस कर लखीसराय के पाॅलिटेक्निक के रिटायर्ड प्रिंसिपल स्व कुमार चंद्रशेखर की पत्नी रंजना देवी की गला दबाकर हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल से 20 सीसीटीवी फुटेज को खंगाले, जिसमें आरोपित भागते दिखायी दे रहे हैं.
नेहरूनगर हत्याकांडपटना. पाटलिपुत्र थाने के नेहरूनगर स्थित गैस मकान नंबर 378ए में घुस कर लखीसराय के पाॅलिटेक्निक के रिटायर्ड प्रिंसिपल स्व कुमार चंद्रशेखर की पत्नी रंजना देवी की गला दबाकर हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल से 20 सीसीटीवी फुटेज को खंगाले, जिसमें आरोपित भागते दिखायी दे रहे हैं. जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस को यह प्रतीत हो रहा है कि तीनों अपराधी लूटपाट के इरादे से नहीं, बल्कि महिला व उनकी बेटी की हत्या की नीयत से ही आये थे. सूत्रों ने बताया कि रंजना के सीने में किसी का राज दफन था. वह किसी के बारे में कुछ जानती थी. पुलिस 50 माेबाइल नंबराें काे छांटा है. सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने बताया कि हत्या की जांच में पुलिस जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










