ePaper

'देश के लिए कुर्बानी देने में बिहारी कभी पीछे नहीं हटता', तेजस्वी यादव शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देकर बोले

Updated at : 12 May 2025 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
indian army news

शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देते तेजस्वी

पाकिस्तान की गोलीबारी में जम्मू बॉर्डर पर शहीद हुए बिहार के मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा. तेजस्वी यादव श्रद्धांजलि देने पहुंचे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब देश की बात आए तो सब साथ दिखेंगे.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सहमति बनने के तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से शनिवार को गोलीबारी शुरू हो गयी थी. इस गोलीबारी में जम्मू में बॉर्डर पर तैनात बिहार के सपूत मो. इम्तियाज शहीद हो गए थे. छपरा के निवासी मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर सोमवार को बिहार पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर उन्हें तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि

तेजस्वी यादव ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया और कहा कि पूरे देश को उनकी शहादत पर गर्व है. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के लिए उन्होंने अपने प्राण दिए. भारत पाकिस्तान के बीच जिस तरह तनाव की स्थिति सीमा पर रही उसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया. सेना ने अनेकों बार पाकिस्तान को जवाब दिया है और कई बार पाकिस्तान के टुकड़े भी किए हैं.

कुर्बानी देना पड़े तो बिहार कभी पीछे नहीं हटता

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम सभी को उन पर गर्व है. आज ऐसी वीर सेना सीमा पर खड़ी है तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं. शहीद इम्तियाज पर हम सभी को गर्व है, उन्होंने यह संदेश दिया है कि हमारे देश में अनेकता में एकता है. हमारे देश में विभिन्न जाति और धर्म के लोग हैं लेकिन जब देश की सुरक्षा की बात आती है तो हम सभी एकजुट होकर दुश्मनों से लड़ते हैं और जीतते हैं. देश के लिए अगर कुर्बानी देनी पड़े तो बिहार कभी पीछे नहीं हटता.’

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन