RJD Controversy: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं जगदानंद सिंह, कल पूछेंगे कौन हैं लालू यादव- तेज प्रताप यादव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Aug 2021 11:52 AM
राष्ट्रीय जनता दल के अंदर घमासान मचा हुआ है. लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव(Tej Pratap Yadav) और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह खुलकर आमने-सामने हो चुके हैं. करीब तीन हफ्ते के बाद राजद कार्यालय पहुंचे जगदानंद सिंह और तेजप्रताप यादव एक दूसरे पर हमलावर हो गये हैं.
राष्ट्रीय जनता दल के अंदर घमासान मचा हुआ है. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पुत्र तेज प्रताप यादव(Tej Pratap Yadav) और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh RJD) खुलकर आमने-सामने हो चुके हैं. करीब तीन हफ्ते के बाद राजद कार्यालय पहुंचे जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप यादव के उपर हमला बोला है जिसके बाद अब तेजप्रताप यादव ने भी पलटवार किया है.
जगदानंद सिंह का मीडिया से यह सवाल करना कि तेजप्रताप कौन हैं, अब तूल पकड़ चुका है. तेजप्रताप यादव गुरुवार को मीडिया से रुबरू हुए और जगदानंद सिंह के ऊपर जमकर हमला बोला. तेजप्रताप ने मीडिया के सामने कहा कि जगदानंद सिंह को मेरे पिताजी (लालू प्रसाद यादव) से जाकर पूछना चाहिए कि तेजप्रताप कौन है. तेजप्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा कि जगदानंद सिंह खुद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं इसलिए ये सब कर रहे हैं. पार्टी के संविधान के खिलाफ जाकर कदम उठा रहे हैं.
तेजप्रताप यादव ने कहा कि छात्र राजद के अध्यक्ष आकाश यादव को बिना कोइ नोटिस दिये बाहर कर दिया गया. उनके साथ कई और लोग बाहर किये गये. लेकिन ये कार्रवाई आरजेडी के संविधान के खिलाफ है. जगदानंद सिंह आज मेरे खिलाफ हैं, कल मेरे पिताजी के खिलाफ खड़े रहेंगे. लालू यादव के बड़े बेटे ने कहा कि छात्र राजद के जिस पोस्टर से तेजस्वी को बाहर किया गया उसमें मेरी कोई भूमिका नहीं थी. इसकी पहल जगदानंद सिंह ने ही की. उन्होंने बैनर-होर्डिंग लगाया होगा.
बता दें कि इस पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है. तेजस्वी ने पटना और नवादा में मीडिया के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब मैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी मौजूद हैं तो सबकुछ ठीक हो जाएगा. वहीं दूसरे दलों को भी उन्होंने सलाह दिया है कि वो इस मामले में दखलंदाजी नहीं दें.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










