मांझी ने लालू के फैसले पर उठाया सवाल, पूछा- जब ऐश्वर्या को पीटा, तब क्या हुई कार्रवाई
Published by : Ashish Jha Updated At : 26 May 2025 8:07 AM
लालू यादव और जीतनराम मांझी
Tej Pratap: तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का एलान कर दिया. लालू यादव के इस फैसले के बाद बिहार में सियासी भूचाल आ गया. पप्पू यादव के बाद जीतनराम मांझी ऐसे दूसरे नेता हैं जिन्होंने लालू यादव के फैसले पर सवाल उठाया है.
Tej Pratap: पटना. तेज प्रताप मामले में राजद प्रमुख लालू यादव के फैसले पर जीतन राम मांझी ने सवाल उठाया है. जीतनराम मांझी ने पूछा है कि लालू प्रसाद आज संस्कार और मर्यादा की बात करते हुए तेज प्रताप का कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन जब राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या राय यादव को पीटा था, तब क्या हुई कार्रवाई थी. मांझी ने कहा, “जब दारोगा बाबू की पोती और चंद्रिका राय की बेटी को बेरहमी से घर से निकाला जा रहा था, उस वक्त आपके संस्कार क्यों नहीं जागे?”
पप्पू के बाद मांझी ने उठाया सवाल
तेजप्रताप यादव के लव अफेयर और शादी की बातें सामने आने के बाद आरजेडी चीफ और उनके पिता लालू प्रसाद ने उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से बेदखल कर दिया है. तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का एलान कर दिया. लालू यादव के इस फैसले के बाद बिहार में सियासी भूचाल आ गया. पप्पू यादव के बाद जीतनराम मांझी ऐसे दूसरे नेता हैं जिन्होंने लालू यादव के फैसले पर सवाल उठाया है.
राबड़ी पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
तेजप्रताप यादव पर कार्रवाई के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि “मर्यादा और संस्कार की बात करने वाले लालू जी,जब राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या को बेरहमी से मारकर घर से निकाल दिया था, तो उस वक्त आपके संस्कार क्यों नहीं जागे. ऐश्वर्या को मारकर घर से बाहर निकालने वालों को आप परिवार से अलग कर देते, पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी कर देते, तब ना आपकी मर्यादा और संस्कार की बात मानी जाती.”
लालू परिवार पर हमला
इससे पहले जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा था कि दारोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने किया है, उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी. जीतन राम मांझी ने शनिवार को यह भी कहा था कि तेजप्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थे तो फिर किसी लड़की की जिन्दगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया. इसका जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना होगा.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










