फुलवारी का आतंक : ताहिर अब उगलेगा राज, पटना पुलिस को मिली 48 घंटे की रिमांड, ATS और NIA भी करेगी पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2022 5:52 PM
फुलवारी शरीफ आतंकी पाठशाला मामले की जांच कर रही पटना पुलिस ने मरगुब दानिश उर्फ ताहिर को 48 घंटे की रिमांड पर लिया है. रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ताहिर से कड़ाई से पूछताछ करेगी. इसके लिए पटना पुलिस और एटीएस ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार कर रखी है.
पटना. फुलवारी शरीफ आतंकी पाठशाला मामले की जांच कर रही पटना पुलिस ने मरगुब दानिश उर्फ ताहिर को 48 घंटे की रिमांड पर लिया है. रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ताहिर से कड़ाई से पूछताछ करेगी. इसके लिए पटना पुलिस और एटीएस ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार कर रखी है.
वहीं, एनआईए भी गिरफ्तार ताहिर से पूछताछ करेगी. फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार ने मंगलवार की यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ताहिर गजवा-ए-हिन्द और अन्य कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा है.
एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार मरगुब दानिश के मोबाइल फोन में चैट, फेसबुक और यूट्यूब के लिंक मिले हैं, जो भड़काऊ और उन्मादी हैं. इसके तार देश से बाहर पाकिस्तान, यमन और बांग्लादेश से जुड़े हैं. इसके बारे में और जानकारी जुटायी जा रही है.
उन्होंने कहा कि गजवा-ए-हिन्द और अन्य कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े अतहर परवेज और अरमान मलिक की लगातार दूसरे देशों में अपने साथियों से व्हाट्सएप कॉल और रेगुलर कॉल पर बातचीत होती थी. पटना पुलिस को अभी तक की तफ्तीश में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और वीडियो मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है. पटना पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्य (सबूतों) को कोर्ट में पेश कर दिया है.
11 जुलाई को आईबी से मिली खुफिया सूचना पर पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से पीएफआई और एसडीएफआई के दो सदस्यों अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया था. यह लोग यहां एक बिल्डिंग में एनजीओ की आड़ में दफ्तर खोल कर पीएफआई से जुड़े कई राज्यों के युवाओं को हथियार और अस्त्र-शस्त्र चलाने की ट्रेनिंग देते थे. इनके कब्जे से पीएफआई के झंडे, बैनर, पंपलेट और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










