टेबल टेनिस में एकलव्य और वागीशा सिंह ने जीता खिताब

टेबल टेनिस में एकलव्य और वागीशा सिंह ने जीता खिताबपटना.बिहार यंग इंस्टिट्यूट में आयोजित अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सीनियर एकल का खिताब लोयला हाइ स्कूल के एकलव्य शर्मा ने जीत लिया़ बालिका वर्ग में संत माइकल हाइ स्कूल की वागीशा चैंपियन बनी़
पटना. बिहार यंग इंस्टिट्यूट में आयोजित अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सीनियर एकल का खिताब लोयला हाइ स्कूल के एकलव्य शर्मा ने जीत लिया़ बालिका वर्ग में संत माइकल हाइ स्कूल की वागीशा चैंपियन बनी़ बालक वर्ग एकल के फाइनल मैच में एकलव्य शर्मा ने डीएवी के प्रियांशु दास को 11-9,11-7,11-6 से हराया़ अंडर-17 बालिका एकल के फाइनल में वागीशा सिंह ने नव्या लक्ष्मी (क्राइस्ट चर्च डायोसेसन) को 11-4,11-9,10-12,6-11,11-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया. अंडर-15 बालक एकल का खिताब अर्णव वत्स (डीएवी) ने पार्थ सिन्हा (लोयोला हाइ स्कूल) को हराकर जीता. अंडर-15 बालिका एकल का खिताब वागीशा सिंह ने जीता. अंडर-13 बालक एकल में आयुष मिश्रा (एलएमसी) चैंपियन बने. अंडर-13 बालिका एकल में नव्या लक्ष्मी (क्राइस्ट चर्च डायोसेसन) विजेता बनी. विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अथिति डॉ सचिन कुमार और बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैयद अशफाक अहमद ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर पटना जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव दिलीप कुमार गांधी, पूर्व राज्य चैंपियन पापिया दिलीप गांधी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




