ePaper

सुशील मोदी ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों से की अपील, कहा- 31 जुलाई तक टैक्स जमा कर लें 40% छूट का लाभ

Updated at : 03 Jul 2020 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों से की अपील, कहा- 31 जुलाई तक टैक्स जमा कर लें 40% छूट का लाभ

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य के ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों से अपील कि है कि वे लॉकडाउन व अनलॉक-1 की अवधि 21 मार्च से 30 जून का तिमाही रोड टैक्स 31 जुलाई तक जमा कर सरकार द्वारा दी गयी एकमुश्त 40 प्रतिशत की छूट तथा वैसे वाहन मालिक जो अपने 15 साल से पुराने खटरा, परिचालन के अयोग्य वाहनों का निबंधन रद्द करना चाह रहे हों, वे सरकार द्वारा लायी गयी सर्व क्षमा योजना का लाभ उठाएं.

मोदी ने कहा लॉकडाउन के दौरान व्यावसायिक सवारी और मालवाहक वाहनों का परिचालन बाधित रहा. इसके मद्देनजर वाहन मालिकों को रोड टैक्स जमा करने में बड़ी राहत दी गयी है. 21 मार्च से 30 जून, 2020 तक की अवधि का तिमाही रोड टैक्स 31 जुलाई, 2020 तक जमा करने पर उन्हें एकमुश्त 40 फीसदी की छूट के साथ ही उक्त अवधि का अर्थदंड भी माफ कर दिया जायेगा. अगर वाहन परिचालक 31 जुलाई तक टैक्स जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें अर्थदंड के साथ ही पूरा टैक्स भी देना होगा.

वहीं, सर्वक्षमा योजना के तहत वैसी गाड़ियां जो खटारा हो चुकी हैं, या परिचालन के योग्य नहीं है तथा 15 वर्ष से अधिक पुरानी है और उनके मालिक उसका निबंधन रद्द कराना चाहते हैं, वे एक वर्ष के लिए सर्वक्षमा योजना के अंतर्गत वाहनों का निबंधन रद्द करा सकते हैं.

एकमुश्त कर जमा करने वाले वाहन मालिकों को देय कर का केवल 20 प्रतिशत तथा तिमाही टैक्स देनेवालों को अलग-अलग श्रेणियों में 10, 15 और 20 फीसदी जमा करने पर पेनाल्टी और नीलामपत्र वाद से मुक्त कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि फिलहाल 20 हजार से ज्यादा टैक्स डिफाल्टर तथा 50 हजार से ज्यादा वाहन मालिकों पर सर्टिफिकेट केस चल रहा है.

लॉकडाउन की अवधि का कॉमर्शियल और इंडस्ट्रीयल बिजली उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे व्यावसायिक और औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को 160 करोड़ से ज्यादा की राहत मिलेगी. दो महीने के लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियां ठप रहने से वे सभी परेशान थे.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन