सुपर लीग सीनियर वर्ग पटना के पीयूष दोहरे शतक से चूके

Updated at : 16 Jun 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
सुपर लीग सीनियर वर्ग पटना के पीयूष दोहरे शतक से चूके

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए सीनियर वर्ग के सुपर लीग के तीन दिवसीय मैच में पीयूष सिंह के शानदार 192 रनों की बदौलत पटना की स्थिति पहली पारी में मजबूत हो गयी है.

विज्ञापन

पटना. मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए सीनियर वर्ग के सुपर लीग के तीन दिवसीय मैच में पीयूष सिंह के शानदार 192 रनों की बदौलत पटना की स्थिति पहली पारी में मजबूत हो गयी है. मुजफ्फरपुर और पटना के बीच सुपर लीग के खेले जा रहे इस मैच में पटना की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की मैच की समाप्ति तक तीन विकेट पर 368 रन बना लिये. पटना की ओर से बल्लेबाजी करने उतरी सलामी जोड़ी अनिमेष कुमार और पीयूष कुमार सिंह ने पहली विकेट की साझेदारी में 183 रन बनाकर टीम को एक मजबूत आधार दिया. पटना की ओर से अनिमेष 85 रन, पीयूष 192 रन और आशीष 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पहले दिन के मैच की समाप्ति के समय हर्ष राज 28 रन और आकाश राज 21 रन बनाकर नाबाद है़. मुजफ्फरपुर की ओर से राहुल, देवाशीष और नमन सिंह को एक-एक विकेट मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन